Twin Tower Demolition: 300 करोड़ के लागत में बना ट्विन टावर बना हुआ धड़ाम, वीडियो देखें
नोएडा में सुपरटेक के पास 100 मीटर ऊंचा ट्विन टावर अवैध रूप से बना हुआ था, जिसे करीब 7000 छेदों में 3700 किलोग्राम विस्फोटक के इस्तेमाल से ध्वस्त कर दिया गया है। इसमें सहयोग के लिए करीब 800 पुलिस कर्मी, NDRF की टीम, 100 रिजर्व फोर्स जवान लगाए गए है।

Twin Tower Demolition: ट्विन टावर का विवाद काफी लंबे समय से चला आ रहा है आज यानी 28 अगस्त को करीब दोपहर 2:30 बजे नोएडा में बने ट्विन टावर को जमींदोज कर दिया गया है। बता दें नोएडा में सुपरटेक के पास 100 मीटर ऊंचा ट्विन टावर अवैध रूप से बना हुआ था, जिसे करीब 7000 छेदों में 3700 किलोग्राम विस्फोटक के इस्तेमाल से ध्वस्त कर दिया गया है। इसमें सहयोग के लिए करीब 800 पुलिस कर्मी, NDRF की टीम, 100 रिजर्व फोर्स जवान लगाए गए है।
गिराने के लिए इस प्रकार की गई व्यवस्था
बता दें इस गिराने के लिए करीब 17.5 करोड़ रुपए खर्च किए गए, हालाकि यह खर्च बिल्डर कंपनी ही वहन करेगी। इसमें करीब 950 फैल्ट्स बने थे, जिसमें करीब 300 खर्च हुआ था। इसे गिराने के पहले धूल कम करने के लिए ढका भी गया था।
Don't be proud of the height, it doesn't take even 10 seconds to fall.
— Rosana Jesus 🇪🇸 (@rosana_jesus_) August 28, 2022
Noida twin towers in India come crashing down after use of 3,700 kg explosives.
#TwinTowers pic.twitter.com/foXt9JKHJ7
सीएम योगी ने दिए ये निर्देश
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने ट्विन टावर की विशालता को देखते हुए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए थे। तैयारियों की समीक्षा करते हुए सीएम ने कहा आसपास के अवसीय परिसर में रहने वाले लोगों की हर हाल में सुनिश्चित की जाए। इसके दोषियों पर कार्यवाही भी की जाने की निर्देश सीएम ने दिए हैं।